Who is Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू करते ही रचा इतिहास, बने इतिहास के सबसे युवा प्लेयर

Who is Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 के लिए 13 साल की उम्र में नीलाम होकर राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल होने वाले बिहार के 14 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

जयपुर: बिहार के 14 वर्षीय लाल वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में डेब्यू का सपना शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पूरा हो गया। वैभव को लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने का ऐलान कप्तान रियान पराग ने किया। उन्हें चोटिल संजू सैमसन की जगह टीम में मिली है। इसके साथ ही वैभव आईपीएल इतिहास में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 14 साल 23 दिन की उम्र में वैभव अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड आरसीबी के लिए खेलने वाले प्रयास रे बर्मन के नाम दर्ज था। उन्होंने 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था।

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार RR)

वैभव 1.1 करोड़ में हुए थे नीलाम

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में नीलाम होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। वैभव को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश दिल्ली कैपिटल्स ने भी की थी लेकिन अंत में बाजी राजस्थान के हाथ लगी।

End of Feed