वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने फिर उगली आग, 28 गेंद में शतक, 40 में 151 रन बनाकर डटे

वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा दिन तक खामोश नहीं रखा जा सकता है। पहले दो मुकाबलों में खामोश रहने वाले वैभव के बल्ले से यूएई के गेंदबाजों को अपना निशाना बनाया और लिस्ट एक क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ दिया।

पहले दो मैच में खामोश रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ इतिहास रच दिया है। दोहा में खेले जा रहे एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स के एक मैच में वैभव ने पहले 16 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 28 गेंद में शतक पूरा कर लिया। यह लिस्ट ए में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपनी पारी में छक्कों की झड़ी लगा दी और 16 छक्के जड़े। वैभव ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 29 गेंद में यह कारनामा किया था। वैभव की विस्फोटक पारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने 100 में से 90 रन केवल बाउंड्री में बटोरे। वैभव यहीं नहीं रुके और उन्होंने केवल 40 गेंद में 20 छक्के और 6 चौके की मदद से 150 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 59 गेंद में 150 रन की पारी खेली थी।

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी (28 गेंद, यूएई के खिलाफ)

जैक फ्रेजर मैकगर्क (29 गेंद, तस्मानिया के खिलाफ)

End of Feed