Video: वैभव सूर्यवंशी ने किया खुलासा- SRH के खिलाफ छक्के मारने के लिए किसने किया था मोटिवेट

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मात्र 36 गेंदों में शतक जड़ दिया था। इस मैच में उन्होंने 37 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में वैभव ने रिकॉर्डतोड़ 12 छक्के जड़े थे।

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मात्र 36 गेंदों में शतक जड़ दिया था। इस मैच में उन्होंने 37 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में वैभव ने रिकॉर्डतोड़ 12 छक्के जड़े थे। इसके साथ ही वैभव ने IPL में अपना दूसरा शतक भी जड़ दिया। इस शतक के साथ वैभव सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और बड़े-बड़े दिग्गजों का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया था। अब वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया है कि इस मैच से पहले किसने उन्हें छक्के मारने के लिए मोटिवेट किया था।

Vaibhav Sooryavanshi (3)

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- rajasthanroyal)

वैभव ने मैच में लगाए कुल 12 छक्के

वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वैभव सूर्यवंशी इस वीडियो में बताते नजर आ रहे हैं कि उन्हें किसने छक्के मारने के लिए मोटिवेट किया। वैभव ने बताया, 'टॉस जीतकर जब हम अंदर गए तो यश भैया ने कहा कि यार वैभव आज बस मारते हैं यार। तो मैंने भी बोला कि हां भैया आज बस छक्के पर छक्का मारते हैं। आज कुछ नहीं करेंगे आज सिर्फ छक्के मारेंगे।' अब आप सोच रहे होंगे कि यश भैया कौन हैं तो बता दें कि वैभव सूर्यवंशी अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल को 'यश भैया' कहकर बुलाते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed