एक ही पारी के दम पर 'सिक्सर किंग' बन गए वैभव सूर्यवंशी, फाइनल से पहले दूर-दूर तक नहीं था नाम

Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया-ए के लिए खेलते हुए वैभव ने श्रीलंका-ए के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मात्र 29 गेंदों में 94 रनों की आतिशी पारी खेली। इस तूफानी पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस एक पारी के दम पर वह टूर्नामेंट के 'सिक्सर किंग' बन गए।

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका की धरती पर खेली गई ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भारत ए की तरफ से कमाल कर दिया। इंडिया-ए के लिए खेलते हुए वैभव ने श्रीलंका-ए के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मात्र 29 गेंदों में 94 रनों की आतिशी पारी खेली। इस तूफानी पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस एक पारी के दम पर वह टूर्नामेंट के 'सिक्सर किंग' बन गए। जबकि इस पारी के पहले उनका नाम दूर-दूर तक नहीं था।

Vaibhav (10)

वैभव सूर्यवंशी (BCCI)

फाइनल से पहले जड़े थे सिर्फ 3 छक्के

दिलचस्प बात ये है कि फाइनल मैच से पहले तक वैभव सूर्यवंशी ने पूरी सीरीज में सिर्फ 3 छक्के जड़े थे। यहां तक कि वह सिक्स हिटिंग लिस्ट में टॉप-5 में भी नहीं थे। पहले 4 मैचों में उन्होंने तेज बैटिंग तो की थी, लेकिन इस दौरान छक्कों से ज्यादा चौके लगाए थे। दूसरी तरफ फाइनल वाले दिन वैभव ने ऐसा गियर बदला कि एक ही पारी में 8 छक्के जड़कर सीधे टूर्नामेंट के ‘सिक्सर किंग’ बन गए।

End of Feed