Video: 'उनको नहीं पता था कि मैं विकेट टेकर हूं,' वैभव सूर्यवंशी ने खोले राज, बताया किस काम में आता है ज्यादा मजा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जब-जब मैदान पर उतरते हैं तो सुर्खियों में आ ही जाते हैं। ताजा मामला दलीप ट्रॉफी मैच का है, जहां वो डेब्यू करते हुए बल्ले से फेल तो हुए, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने तहलका मचा दिया। वैभव ने गेंदबाजी करते हुए नॉर्थ ईस्ट टीम को भारी नुकसान पहुंचाया। वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Sooryavanshi: भारत के उभरते हुए स्टार क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इसके पीछे दलीप ट्रॉफी में डेब्यू है। वह नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी से फेल हुए, लेकिन गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में दो विकेट चटका दिए। अब उन्होंने अपनी गेंदबाजी स्किल को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Sooryavanshi

सेमीफाइनल के लिए प्रैक्टिस करते वैभव सूर्यवंशी। फोटो- BCCI

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन के उप-कप्तान के रूप में मैदान पर उतरे सूर्यवंशी से दलीप ट्रॉफी के डेब्यू मैच में आक्रामक पारी की उम्मीद थी। उन्होंने अपनी चिर-परिचित अंदाज में इसकी शुरुआत करते हुए पहली ही गेंदों से आक्रामक रुख अपनाया और दो शानदार चौके (8 रन) जड़े। हालांकि, नॉर्थ ईस्ट जोन के तेज गेंदबाज विश्वोर्जित ने उनके इस आक्रमण पर जल्द ही विराम लगा दिया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

End of Feed