Vaibhav Sooryavanshi's New World Record: प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का 30 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी और आतिशी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हरारे: टीम इंडिया की युवा सनसनी और आतिशी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 49 गेंद में 81 रन की आतिशी पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बना सकी। इसके साथ ही भारत ने 35 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इसके साथ ही उनके नाम दो वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गए।

Vibhav Sooryavsnhi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो क्रेडिट BCCI X)

तोड़ा शाहिद अफरीदी का 30 साल पुराना रिकॉर्ड

End of Feed