'मैं मरने वाला हूं', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अपनी सीक्रेट बीमारी का किया चौंकाने वाला खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान का एक बड़े सीक्रेट का खुलासा किया है। ख्वाजा ने बताया कि जब वह 22 साल थे तब उन्हें एक जानलेवा बीमारी हो गई थी। हालांकि, अपने पूरे क्रिकेट करियर के दौरान इसको छुपाकर रखा और अपने दोस्तों से भी इसके बारे में कुछ नहीं कहा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने क्रिकेट करियर के ज्यादातर समय रूमेटाइड आर्थराइटिस नामक बीमारी से जूझते रहे। यह बात उनके करीबी दोस्तों को भी नहीं पता थी। उन्होंने खास इलाज और होने वाले बदनामी से बचने के लिए अपनी बीमारी को छिपाकर रखा।

Usman Khawaja

उस्मान ख्वाजा का चौंकाने वाला खुलासा। फोटो- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के लिए 88 टेस्ट मैच खेलने वाले उस्मान ख्वाजा ने अपना इंटरनेशनल करियर खत्म करने के कुछ महीनों बाद इसका खुलासा किया है। जब उन्हें यह जानलेवा बीमारी पता चली, तब वह सिर्फ 22 साल के थे। यहां तक कि उनके करीबी दोस्त डेविड वार्नर और माइकल हसी भी ख्वाजा की बीमारी से अनजान थे, क्योंकि 39 साल के ख्वाजा ने अपने पूरे करियर में इसे छिपाकर रखा था।

End of Feed