Aaj ka Toss koun Jeeta: रद्द हुआ अमेरिका बनाम आयरलैंड मुकाबला, सुपर-8 में पहुंचा अमेरिका, पाकिस्तान बाहर

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Monank Patel vs Paul Stirling: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 30वें मुकाबले में मेजबान अमेरिका का सामना आयरलैंड से होगा। इस मुकाबले में अमेरिकी टीम मोनांक पटेल की कप्तानी में और आयरलैंड की टीम पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में उतरी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज है अमेरिका और आयरलैंड के बीच मुकाबला
  • फ्लोरिडा के लॉडरहिल में होगी भिड़ंत
  • बारिश का मैच के ऊपर मंडरा रहा है साया

Who won the toss today, USA vs IRE, America vs Ireland Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (14 मई 2024) को मेजबान अमेरिका और आयरलैंड के बीच मुकाबला हो रहा है। यह मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा। सुपर-8 राउंड में पहुंचने के लिए अमेरिका को आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। यह मुकाबला उसके लिए करो या मरो का है। अगर अमेरिका इस मैच को गंवा देती है तो पाकिस्तान की टीम सुपर-8 की रेस में वापस लौट आएगी। अमेरिका ने अबतक तीन मैच खेले हैं जिसमें से 2 में उसे जीत और एक मैच में हार मिली है। वहीं आयरलैंड की टीम ने अबतक 2 मैच खेले हैं जिसमें से दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टेस्ट स्टेटस हासिल कर चुकी आयरिश टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करने अपना खाता खोलना चाहेगी। फ्लोरिडा में हालांकि बारिश के हालात हैं शुक्रवार को मैच के बारिश की वजह से रद्द होने की भी आशंका है। फ्लोरिडा में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और वहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अमेरिका की टीम ग्रुप में 2 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है वहीं आयरलैंड की टीम 2 मैच में 2 हार के साथ पांचवें पायदान पर।

IRE vs USA

आयरलैंड बनाम अमेरिका टॉस

अमेरिका और आयरलैंड टॉस टाइम (USA vs IRE Match Toss Time)

टॉस में देरी। निर्धारित समयानुसार 7:30 PM पर होना था टॉस। 8 बजे मैदान का निरीक्षण किया गया। मैदान अभी भी गीला है और आसमान में बादल गहरा गए हैं। ऐसे में मैच शुरू कब होगा इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है। 9:00 PM पर दोबारा मैदान का निरीक्षण शुरू हो चुका है। अंपायरों और मैच ऑफीशियल्स ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद 10:00 PM बजे एक बार फिर से मैदान का निरीक्षण करने का फैसला किया। लेकिन स्थितियाों में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में 10:45 PM पर फिर से इन्सपेक्शन के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। ऐसे में अमेरिका की टीम सुपर-8 में पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान का सफर लीग दौर में ही थम गया।

End of Feed