आईसीसी ने किया अमेरिकी क्रिकेटर पर भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

आईसीसी ने 25 साल के अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी को भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर शुक्रवार को अबू धाबी टी10 2025 से संबंधित भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तीन उल्लंघनों का आरोप लगाया। यह 25 साल के ऑफ स्पिनर लीग में यूपी नवाब का प्रतिनिधित्व कर रहा था। उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। रेड्डी के पास आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन (21 नवंबर से) का समय है।

ICC

आईसीसी लोगो

रेड्डी पर अनुच्छेद 2.1.1 (एडीटी10 2025 में मैचों के परिणाम, प्रगति, आचरण या किसी अन्य पहलू को फिक्स करने, षड्यंत्र रचने या अनुचित तरीके से प्रभावित करने का प्रयास); अनुच्छेद 2.1.4 (अनुच्छेद 2.1.1 का उल्लंघन करने के लिए किसी अन्य प्रतिभागी को उकसाना, प्रेरित करना या प्रोत्साहित करना); और अनुच्छेद 2.4.7 के तहत मोबाइल से डेटा और संदेशों को हटाकर जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।

End of Feed