IPL 2024: हताश विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में कुर्सी ठोकते आए नजर [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 3, 2024, 05:33 PM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मंगलवार को मिली हार से हताश विराट कोहली ड्रेसिंग रूप में कुर्सी ठोकते नजर आए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बेंगलोर: आईपीएल 2024 की शुरुआत आरसीबी के लिए अच्छी नहीं रही है। पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ हार के साथ सीजन की शुरुआत करने के बाद आरसीबी ने दूसरा मैच पंजाब के खिलाफ जीतकर वापसी की थी। लेकिन इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार के बाद आरसीबी की हालत पतली हो गई। 4 मैच में तीन हार और एक जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंच गई है। उसके बाद आखिरी पायदान पर मुंबई इंडियन्स की टीम है।

Virat Kohli

विराट कोहली (Screen Grab)

लखनऊ के खिलाफ आरसीबी को मिली 28 रन से हार

मंगलवार को आरसीबी को लखनऊ के खिलाफ घर पर 28 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली 16 गेंद में 22 रन बनाकर डेब्यूटेंट एम सिद्धार्थ की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल के हाथों लपके गए। इस पारी के दौरान विराट ने 2 चौके और एक छक्का जड़ा। विराट के आउट होने के बाद आरसीबी के विकेटों की झड़ी लग गई। बीच में अनुज रावत और रजत पाटीदार ने आरसीबी की वापसी कराने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। पूरी टीम जीत के लिए 182 रन के लक्ष्य की पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 153 रन पर ढेर हो गई।

End of Feed