IND vs AUS: प्लेइंग-11 में वापसी करते ही उमेश यादव ने बल्ले से तोड़ा युवराज सिंह का टेस्ट रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 1, 2023, 03:59 PM IST

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट की पहली पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए युवराज सिंह को टेस्ट क्रिकेट में एक मामले में पीछे छोड़ दिया।

इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय एकादश में तेज गेंदबाज उमेश यादव को मोहम्मद शमी की जगह शामिल किया गया। पिता के देहांत के बाद टीम से वापस जुड़े उमेश यादव ने मुश्किल में फंसी टीम को बल्ले से कहर बरपाते हुए 100 रन के पार पहुंचाया। अपनी 13 गेंद में 17 रन बनाकर मैथ्यू कुह्नमेन की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हुए।

Umesh-Yadav

उमेश यादव

17 रन छोटी से पारी में जड़े दो छक्के

उमेश ने अपनी इस पारी के दौरान 1 चौका और 2 छक्के जड़े। पारी में दो छक्कों के साथ उमेश यादव टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया। उमेश यादव इंदौर टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करने से पहले टेस्ट क्रिकेट में छक्के जड़ने के मामल में युवराज सिंह की बराबरी पर थे। दोनों के नाम 22-22 छक्के दर्ज थे। लेकिन उमेश के बल्ले से जैसे ही पहला छक्का इंदौर के होलकर स्टेडियम में निकला उन्होंने युवराज को टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के मामले में पीछे छोड़ दिया।

End of Feed