Uganda T20 World Cup Team: युगांडा ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 6, 2024, 07:37 PM IST

Uganda T20 World Cup Team: युगांडा ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। उनकी इस टीम में 43 साल के स्पिन गेंदबाज का नाम भी शामिल है जो इस बार सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे।

Uganda T20 World Cup Team: युगांडा के ऑफ स्पिनर फ्रैंक एनसुबुगा 43 साल की उम्र में आगामी टी20 विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बनने के लिए तैयार हैं। युगांडा क्रिकेट संघ ने सोमवार को दो जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप के लिए ब्रायन मसाबा की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। रियाजत अली शाह टीम के उपकप्तान है।

Brian Masaba, Uganda T20 World Cup Team

यूगांडा क्रिकेट टीम (साभार-ICC)

युगांडा ने अफ्रीका क्वालीफायर की क्षेत्रीय प्रतियोगिता में नामीबिया के बाद दूसरे स्थान पर रहकर टी20 विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की की है।

End of Feed