UAE vs NZ: यूएई का धमाकेदार प्रदर्शन, नंबर-5 टीम न्यूजीलैंड को पहली बार दी पटखनी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 20, 2023, 09:16 AM IST

UAE vs NZ: यूएई के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम हार झेलनी पड़ी। इसी जीत के साथ यूएई ने तीन टी20 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। अब सीरीज का फैसला तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में निकलेगा।

UAE vs NZ: यूएई और न्यूजीलैंड के बीच पहली बार टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन कर यूएई को उसके घर में हराया और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। लेकिन दो दिन बाद यूएई ने न्यूजीलैंड से हार का बदला ले लिया। सीरीज के दूसरे मुकाबले में यूएई ने न्यूजीलैंड को 26 गेंदें शेष रहते हुए 7 विकेट से हराया। यह मुकाबला काफी रोमांचक था। यूएई ने न्यूजीलैंड को पहली बार हराया है। इसी जीत के साथ अब तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 अगस्त को खेला जाएगा।

UAE vsNZ

जीत के बाद यूएई के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाड़ी से मिलते हुए। (फोटो-BLACKCAPS Twitter)

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रहे फेल

सीरीज के दूसरे मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज का फैसला किया। पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 40 रन के अंदर टीम के चार खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मार्क चैपमैन ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 136.95 की स्ट्राइक रेट से 46 गेंउों पर 3 चौके और इतने की छक्के की मदद सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। यूएई के अयान अफजल खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

End of Feed