IPL 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर स्टार की हुई आईपीएल में एंट्री,17 साल के खिलाड़ी को इस टीम ने दिया मौका

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 20, 2024, 10:21 PM IST

Who is Kwena Maphaka: अंडर-19 विश्व कप 2024 में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाने वाले बांए हाथ के 17 वर्षीय तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को मुंबई इंडियन्स ने चोटिल दिलशान मधुशंका की जगह टीम में शामिल किया है।

Kwena Maphakaछ अंडर-19 विश्व कप 2024 में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाने वाले 17 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका गेंदबाज क्वेना मफाका की आईपीएल में एंट्री हो गई है। मुंबई इंडियन्स ने उन्हें अपनी टीम में श्रीलंका के चोटिल तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की जगह शामिल किया है। श्रीलंका के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वनडे श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में मुंबई ने बांए हाथ के तेज गेंदबाज क्वेना मकाफा को अपनी टीम में शामिल किया है। इस बात का ऐलान आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने प्रेस रिलीज जारी करके किया। मुंबई इंडियंस ने मधुशंका को आईपीएल नीलामी में 4.6 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Kwena Maphaka

क्वेना मफाका(साभार ICC)

अंडर-19 विश्व कप में मचाया था कहर

दक्षिण अफ्रीका के मफाका ने अबतक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इस 17 वर्षीय तेज गेंदबाज ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में संपन्न अंडर-19 विश्व कप में 9.71 की औसत से 21 विकेट लिए थे और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से पूरे टूर्नामेंट में जमकर कहर बरपाया और टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। क्वेना मफाका को मुंबई इंडियन्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइज पर टीम में शामिल किया है।

End of Feed