U19 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने फिर तोड़ा टीम इंडिया का विश्व विजय का सपना, चौथी बार बना अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 11, 2024, 10:16 PM IST

Australia, U19 World Cup 2024 Champion: ह्यू वेबजेन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम ने उदय सहारण की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 टीम का विश्व चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 14 साल लंबे अंतराल के बाद अंडर-19 विश्व कप खिताब अपने नाम करने में सफल रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया चौथी बार बना अंडर-19 विश्व कप चैंपियन
  • भारत को फाइनल में दी 79 रन के अंतर से मात
  • 14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने जीता अंडर-19 का विश्व खिताब

बिनोनी: ऑस्ट्रेलिया ने एक साल के अंतराल में तीसरी बार टीम इंडिया का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। रविवार को बिनोनी में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले टीम इंडिया को 79 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए मिले 254 रन के लक्ष्य को को उदय सहारण की कप्तानी वाली भारतीय टीम हासिल नहीं कर सकी। भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर ढेर हो गई। इसी के साथ ही ह्यू वेबजेन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप के फाइनल में मात दी थी। ऐसे में भारतीय टीम के विश्व चैंपियन बनने की राह में ऑस्ट्रेलियाई टीम फिर राह का रोड़ा बन गई।

U19 World Cup 2024 Champion

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 चैंपियन ऑस्ट्रेलिया

14 साल बाद अंडर-19 चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने 14 साल लंबे अंतराल के बाद अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है। साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पटखनी देकर खिताब जीता था। अब 14 साल बाद भारत को मात देकर चैंपियन बना है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम 1988 और 2002 में अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी।

End of Feed