U-19 world Cup 2024 Live Streaming: अंडर-19 वर्ल्ड कप को भारत में कब और कैसे देखें लाइव, यहां जानिए

U-19 World Cup 2024 Live Streaming online & TV Telecast Channel: द.अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 19 जनवरी से होने वाली है। इस मेगा टूर्नामेंट को भारत में आसानी से मोबाइल और टीवी पर देखा जा सकता है।

U-19 World Cup 2024 Live Streaming online & TV Telecast Channel in India: अंडर-19 विश्व कप 19 जनवरी से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट शुरू में श्रीलंका में होने वाला था, लेकिन आईसीसी द्वारा श्रीलंका क्रिकेट पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इसे दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित कर दिया गया। भारत टूर्नामेंट में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा। टूर्नामेंट दो चरणों में खेला जाएगा - ग्रुप स्टेज और सुपर सिक्स।

U-19 wORLD cUP 2024 LIVE STREAMING

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 (फोटो- icc)

16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका को ग्रुप ए में रखा गया है। इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड को ग्रुप बी में रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को ग्रुप सी में रखा गया है जबकि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल और अफगानिस्तान को ग्रूप डी में रखा गया है।

End of Feed