श्रीलंका क्रिकेट में बवाल मच गया है। श्रीलंका के अंडर- 19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अंडर-19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों पर चोरी छिपे कई महिलाों का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। इसके बाद एक महिला डॉक्टर ने शिकायत किया, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना नाराहेनपिटा इलाके के एक होटल की बताई जा रही है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रतीकात्मक फोटो (साभार- iStock)
महिलाओं का नहाते हुए वीडियो किया रिकॉर्ड
खबर के अनुसार, एक होटल में श्रीलंका के अंडर-19 खिलाड़ी रुके थे। उसी होटल में कई महिला डॉक्टर एक प्रोफेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए रुकी थीं।बताया जा रहा है कि होटल के बाथरूम में छोटा सा छेद था। इस छेद का फायदा उठाकर दो खिलाड़ियों ने अपने मोबाइल कैमरे का गलत इस्तेमाल किया और महिलाओं का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसको एक महिला डॉक्टर ने देख लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। पुलिय यह भी देख रही है कि कहीं खिलाड़ियों ने महिलाओं का वीडियो इंटरनेट पर तो शेयर नहीं कर दिया।
पुरुषों का भी वीडियो किया था रिकॉर्ड
रिपोर्ट यह भी है कि दोनों युवा क्रिकेटरों ने कुछ पुरुषों का भी वीडियो रिकॉर्ड किया। दोनों खिलाड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने अदालत में पेश किया। जहां 5 लाख श्रीलंकाई रुपए के निजी मुचलके पर दोनों को जमानत मिल गई है। फिलहाल, मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी। अलुथकाडे कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने खिलाड़ियों को दोबारा 25 मई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। फिलहाल, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ अभी तक किसी तरह की कोई कार्रवाई की खबर सामने नहीं आई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पिछले 48 घंटों में बड़े बदलावों से गुजर रहा है। बोर्ड ने अपने पिछले सभी अधिकारियों को हटाकर नई ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी नियुक्त की है।
