NAMAN Awards: टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, अब दिख रही है भारतीय क्रिकेट की असली क्षमता

बीसीसीआई द्वारा कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे जाने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है मैदान पर भारतीय क्रिकेट की असली क्षमता अब दिखाई दे रही है।

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और वैश्विक टूर्नामेंटों में लगातार मिल रही जीत भारतीय क्रिकेट में लंबे समय से मौजूद प्रतिभा को दर्शाती है। पिछले दो वर्षों में भारत ने आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने पुरुषों के पिछले दो टी20 विश्व कप, महिला वनडे विश्व कप, पुरुष अंडर-19 विश्व कप और महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीते हैं।

Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ (फोटो क्रेडिट BCCI X)

अब दिख रही है भारतीय क्रिकेट की मैदान पर अपार क्षमता

बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह में 'कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद द्रविड़ ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,'यह सब कुछ सही लग रहा है, है ना?भारतीय क्रिकेट में हमेशा से अपार क्षमता रही है और अब वह मैदान पर भी दिखाई दे रही है। मैदान के बाहर हमारे पास वह सबकुछ था जिसकी हमें जरूरत थी और अब मैदान पर भी उस क्षमता का साकार होते देखना बहुत अच्छा लग रहा है।'

End of Feed