Major League Cricket: सुपर किंग्स टीम के खिलाफ इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का गरजा बल्ला, 240 की स्ट्राइक रेट से बनाया रन

Major League Cricket 2024, Washington Freedom vs Texas Super Kings: मेजर लीग क्रिकेब्ट 2024 (Major League Cricket 2024) के 17वें मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम का सामना टेक्सास से हुआ। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का बल्ला एक फिर जमकर गरजा। उन्होंने 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यह उनका लगातार अर्धशतक जड़ा।

Major League Cricket 2024, Washington Freedom vs Texas Super Kings: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड एक बार फिर अपने पुराने रंग में आ चुके हैं। क्रीज पर आते ही उनका बल्ला जमकर गरजने लगता है। यही नजारा मेजर लीग क्रिकेट में देखने को मिला। ट्रेविस हेड ने टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर महज 20 रनों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा लीग में लगातार तीसरा अर्धशतक है। उनकी इस पारी की बदौलत अपनी टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से खेलते हुए उन्होंने 240.90 की स्ट्राइक रेट से 22 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Travis Head, Travis Head Half Century, Travis Head Most Half Century in MLC 2024, Travis Head Most Run, Washington Freedom Team, Texas Super Kings Team, Washington Freedom vs Texas Super King, Major League Cricket 2024, Major League Cricket 2024 Updates, Major League Cricket 2024 News, Cricket News in Hindi, Cricket News Hindi, Sports News in Hindi,

शॉट लगाते हुए ट्रेविस हेड। (फोटो- Major League Cricket X)

इन टीमों के खिलाफ खेली तूफानी पारी

टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ ट्रेविस हेड का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। हेड ने इससे पहले भी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ भी जमकर गरजा था। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। हेड ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ 32 गेंदों का सामना किया था और उन्होंने 168.75 रेट से 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली थी। इसके अलावाला उन्होंने एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। हेड ने 33 गेंदों पर 9 चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाए थे।

End of Feed