Travis Head century: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में आयोजित मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इसमें सबसे आगे ओपनर ट्रेविस हेड रहे जिन्होंने इस वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में शानदार शतक जड़ दिया है।
ट्रेविस हेड
ट्रेविस हेड ने शुरुआत से ही जमकर प्रहार करना शुरू कर दिया। उन्होंने मात्र 59 गेंदों पर ये कारनामा हासिल किया। हेड ने इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के जड़ दिए हैं। वे वर्ल्ड कप 2023 में शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि शतक जड़ने के बाद वे आउट हो गए। उन्होंने कुल 106 रन बनाए। हेड को ग्लेन फिलिप्स ने अपना शिकार बनाया। वे क्लीन बोल्ड हो गए।
