SA vs AUS: फॉर्म में लौटे ट्रैविड हेड, साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ दिया पहला वनडे शतक

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में ट्रैविस हेड का बल्ला चल पड़ा। लंबे इंतजार के बाद उनके बल्ले से वनडे में शतक आया है। उन्होंने केवल 80 गेंद में अपनी यह सेंचुरी पूरी की।

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका के खिलाफ देर से ही सही पर ट्रैविस हेड फॉर्म में लौट आए हैं। रविवार को खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे में हेड वही पुराने अंदाज में नजर आए जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उन्होंने कप्तान मिचेल मार्श के साथ मिलकर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और अपने वनडे करियर का 7वां शतक जड़ दिया। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका पहला शतक है। इससे पहले उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 94 रन था। हेड ने केवल 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

Travis Head

ट्रैविस हेड (साभार-ICC)

80 गेंद में जड़ शतक

अब तक इस सीरीज में रन के लिए तरस रहे ट्रैविस हेड ने अपनी सेंचुरी केवल 80 गेंद में पूरी कर ली। उन्होंने इस दौरान 13 चौके और 3 छक्के लगाए। यह शतक उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद उनका बल्ला गरजा है। इससे पहले सितंबर 2024 में उन्होंने इंग्लैंड में शतक लगाया था।

End of Feed