IND vs NZ Test: टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान लैथम ने बताया भारत के खिलाफ कितने तेज गेंदबाज उतरेंगे

IND vs NZ 1st Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने बताया है कि उनकी टीम पहले टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ कितने तेज गेंदबाज उतारेंगे।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने बुधवार को कहा कि भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उनकी टीम तीन तेज गेंदबाजों और एक बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ उतरेगी। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की रेस से जुड़े गणितीय समीकरणों में उलझने से इनकार कर दिया।

Tom Latham On IND vs NZ 1st Test

टॉम लैथम (X/Blackcaps)

लैथम ने कहा कि WTC की रेस की चिंता करने के बजाय, अपनी शैली के अनुसार खेलना ही उनकी टीम के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इस चक्र में अब तक खेले गए छह टेस्ट मैचों में चार जीत और एक हार के साथ न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। भारत चौथे स्थान पर है और अगले साल होने वाले फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे यह सीरीज जीतना बहुत जरूरी है।

End of Feed