WTC Final: रविचंद्रन अश्विन से ये खास कला सीखना चाहते हैं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

  • Agency by: Agency
  • Updated May 31, 2023, 06:22 PM IST

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले ऑस्ट्रेलिया के युवा गेंदबाज टॉड मर्फी ने अपनी एक इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन से एक खास कला सीखना चाहते हैं। मर्फी ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अच्छी गेंदबाजी की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टॉड मर्फी ने जताई ये खास इच्छा
  • रविचंद्रन अश्निन से सीखना चाहते हैं खास कला
  • वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7-11 जून के बीच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7-11 जून के बीच लंदन ओवल में खेला जाएगा। इसके लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है। इस बड़े मुकाबले से पहले दोनों देश के खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने अपनी एक इच्छा जाहिर की है। वह चाहते हैं कि स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्निन से वह ‘कैरम बॉल’ डालने की कला सीख सकें।

todd murphy

टॉड मर्फी (साभार-ICC)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर मर्फी का प्रदर्शन

मर्फी ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत के पिछले दौरे पर गये थे जहां चार टेस्ट की श्रृंखला में उन्होंने 25.51 की औसत से 14 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने अश्विन की गेंदबाजी को करीब से देखा था। ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ के मुताबिक इस 22 साल के गेंदबाज ने कहा, ‘ मैं अभी उस (कैरम बॉल) पर काम कर रहा हूं लेकिन अश्विन की तरह इसे करने से अभी काफी दूर हूं।’

End of Feed