Today IPL Match 11 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां होगा अहम मुकाबला

Today IPL 2026 Match 11 May: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब कोई भी स्कोर बड़ा नहीं रह गया है। सभी टीमें बड़े-बड़े टारगेट भी आसानी से हासिल करके जीत दर्ज कर रही हैं, यही कारण है कि अंक तालिका में टॉप-4 के कई दावेदार नजर आने लगे हैं। आज (11 मई 2026) आईपीएल में होने वाला मैच भी अंक तालिका और टीमों के भविष्य पर असर डालेगा। यहां जानेंगे आज किसका मैच है और कहां होगा मुकाबला।

Today IPL Match 11 May 2026: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का गणित अब पेचीदा और दिलचस्प होता जा रहा है। ताजा अंक तालिका में टॉप-4 के साथ-साथ नीचे की टीमों की स्थिति में भी बदलाव लगातार होते जा रहे हैं। जहां शनिवार की रात गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराकर प्वाइंट्स टेबल में तीन अंक की लंबी छलांग लगाकर टॉप-4 में पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान अब टॉप-4 से बाहर हो गई है। सोमवार, यानी आज होने वाले मुकाबले के रिजल्ट भी प्वाइंट्स टेबल पर असर पड़ेगा।

today IPL PBKS vs DC.

आईपीएल में आज किसका मैच

आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज सीजन का 55वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सामने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। अब तक दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनको 4 मैच में जीत मिली है और 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और तीन मैच हारे हैं। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वह तीसरे स्थान पर है।

End of Feed