IND vs NZ 5th T20I Highlights: सीफर्ट, फिलिप्स और मिल्ने की तिकड़ी ने दिलाई अंतिम टी20 में न्यूजीलैंड को जीत, टीम इंडिया के नाम 3-2 से हुई सीरीज

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के हैमिल्टन में खेले गए सीरीज के पांचवें टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम इंडिया 3-2 के अंतर से सीरीज अपने नाम करने में सफल रही है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

हैमिल्टन: न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला के अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को भारत को सात विकेट से शिकस्त दी। भारत ने शुरुआती तीन मैच जीतकर पहले ही शृंखला जीत ली थी न्यूजीलैंड हालांकि आखिरी दो मैच जीतने में सफल रहा। भारत को आठ विकेट पर 191 रन पर रोकने के बाद न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बनाकर जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट न 93 और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन का योगदान दिया।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट BCCI X)

भारत ने बनाए 8 विकेट पर 191 रन

End of Feed