IND vs SA: तिलक वर्मा ने खड़ी की दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की खाट, जड़ा T2OI करियर का पहला शतक

Tilak Verma Maiden T20I Century: आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियन्स द्वारा 11 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर रिटेन किए गए 22 साल के तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का पहला शतक जड़ दिया। ऐसा रहा उनकी आतिशी पारी का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • तिलक वर्मा ने जड़ा टी20आई करियर का पहला शतक
  • सेंचूरियन में खेली 56 गेंद में 107 रन की आतिशी पारी
  • बने टॉप-10 टीमों के खिलाफ शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

सेंचूरियन: भारत के 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बुधवार को सेंचूरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क मैदान पर खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए शानदार शतक जड़ा। तिलक वर्मा ने 51 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के जड़े। उन्होंने 32 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके बाद आतिशी अंदाज में अगली 19 गेंद में 50 रन जोड़कर अपने करियर का पहला शतक 51 गेंद में पूरा कर लिया। तिलक 56 गेंद में 107 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। तिलक टी20आई शतक जड़ने वाले 12वें भारतीय बने।

Tilak Verma

तिलक वर्मा

चौके-छक्के के साथ पारी की शुरुआत

End of Feed