India vs West indies 2nd T20 Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीत और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 20 रन के अंदर दो धुरंधर बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने क्रीज पर रुक कर बल्लेबाजी कर और टीम के स्कोर को 100 के पर पहुंचाया। हालांकि, उनकी मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 152 रन बनाए थे। जबकि में खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 7 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था। इसी जीत के साथ वेस्टंडीज 2-0 से आगे है।
तिलक वर्मा।
तिलक ने 124 स्ट्राइक रेट से रन बनाए
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को संभाला और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। उन्होंने 124.39 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। यह उनका टी20 करियर का पहला अर्धशतक है। वहीं, वे शुरुआती दो पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार के नाम था।
गिल और सूर्या का फ्लॉप शो जारी
इंटरनेशनल क्रिकेट में सनसनी फैलाने वाले शुभमन गिल और 360 डिग्री शॉट के माहिर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी है। दोनों खिलाड़ी एक बार बड़ी स्कोर करने में नाकाम रहे। शुभमन गिल ने कुल 9 गेंदों का सामना किया। इस दौरान एक छक्के की मदद से कुल 7 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, सूर्यकुकमार यादव की बात करें तो वे रनआउट के शिकार हो गए। उन्होंने महज 3 गेंदों का सामना किया और एक रन बनाकर रनआउट हो गए। संजू सैमसन भी महज 7 रन पर आउट हो गए।
