Axar Patel in IND vs SA Final: 'ये बापू अहिंसा में भरोसा नहीं रखता' IND vs SA मैच से पहले अक्षर पटेल को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

Axar Patel in IND vs SA Final: अक्षर पटेल ने अब तक विश्व कप में शानदार गेंदबाजी की है और टीम को जरूरत पड़ने के समय विकेट दिलाए हैं। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अक्षर की जमकर तारीफ की है। उनके मुताबिक अक्षर पटेल अहिंसा पर भरोसा नहीं रखते हैं।

Akash Chopra on Axar Patel IND VS SA Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर द.अफ्रीका से होने वाली है। इस महामुकाबले में भारतीय टीम की गेंदबाजी में एक बार फिर से अक्षर पटेल पर सभी की नजर रहेगी। अक्षर पटेल ने अब तक विश्व कप में शानदार गेंदबाजी की है और टीम को जरूरत पड़ने के समय विकेट दिलाए हैं। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अक्षर की जमकर तारीफ की है।

अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अपने पहले स्पेल में तीन विकेट चटकाए और इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया। अक्षर ने चौथे ओवर में जोस बटलर का विकेट लिया, छठे ओवर में मोईन अली को आउट किया और आठवें ओवर में जॉनी बेयरस्टो का विकेट लिया। शानदार गेंदबाजी के दम पर अक्षर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

End of Feed