Yuzvendra Chahal: क्रिकेटर युजवेंद्र और उनकी पत्नी की तलाक अर्जी पर कोर्ट का 20 मार्च तक फैसला देने का निर्देश

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2025, 05:13 PM IST

Yuzvendra Chahal Divorce: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और पत्नी धनश्री वर्मा वर्मा ने इस साल पांच फरवरी को यहां एक कुटुम्ब अदालत में तलाक की याचिका दायर की थी।

Yuzvendra Chahal Divorce: बॉम्बे उच्च न्यायालय ने बुधवार को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री वर्मा द्वारा तलाक की याचिका दायर करने के बाद कानूनी रूप से अनिवार्य छह महीने की अवधि से छूट देते हुए कुटुम्ब अदालत को 20 मार्च यानी बृहस्पतिवार तक उनकी तलाक अर्जी पर फैसला करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति माधव जमदार की एकल पीठ ने कहा कि चहल 21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेना है।

Yuzvendra Chahal divorce

क्रिकेटर युजवेंद्र और उनकी पत्नी की तलाक अर्जी

चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी ने आपसी सहमति से तलाक लेने के कारण कानूनी रूप से अनिवार्य छह महीने की अवधि को माफ करने का अनुरोध करते हुए एक याचिका दायर की थी।

End of Feed