Team India Head Coach: गंभीर के आते ही खत्म होगा ICC ट्रॉफी का सूखा, बचपन के कोच ने जताया पूरा भरोसा

Gautam Gambhir Team India head coach: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का मानना ​​है कि अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर पुरुष टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाते हैं तो भारत विश्व कप जीत जाएगा।

Gautam Gambhir Team India head coach: अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। उनके उत्तराधिकारी बनने की रेस में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं और उनका ऐलान जल्द ही हो सकता है। इसी बीच उनके बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने एक बड़ा बयान दिया है जिसे सुनकर हर कोई खुश हो जाएगा।

gautam gambhir coach

गौतम गंभीर के कोच (फोटो- BCCI/IPL/X)

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का मानना है कि अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर पुरुष टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाते हैं तो भारत विश्व कप जीत जाएगा। बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अगले मुख्य कोच की संभावनाओं पर विचार कर रहा है क्योंकि जून में टी20 विश्व कप 2024 के समाप्त होने के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। पिछले कुछ हफ़्तों से, गंभीर को इस भूमिका से काफ़ी जोड़ा जा रहा है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने 2011 विश्व कप विजेता का समर्थन किया और उनका मानना है कि गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में सफल होंगे।

End of Feed