IND vs ENG: अश्विन के बाहर होने के बाद मंडराया राजकोट में टीम इंडिया के ऊपर हार का खतरा, 10 प्लेयर्स के साथ हिटमैन संभालेंगे मोर्चा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 17, 2024, 12:51 AM IST

रविचंद्रन अश्विन के मां की तबीयत अचानक खराब होने के बाद राजकोट टेस्ट बीच में छोड़कर चेन्नई वापस लौटने की वजह से टीम इंडिया के ऊपर हार का खतरा मंडराने लगा है। टीम को 10 गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरना होगा।

राजकोट: रविचंद्रन अश्विन के अचानक राजकोट टेस्ट से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। मां की तबीयत अचानक खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने के बाद अश्विन ने तीसरे टेस्ट से अपना नाम वापस ले लेकर चेन्नई पहुंच गए। ऐसे में भारतीय टीम के ऊपर हार का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय टीम को अश्विन की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। कुलदीप और जडेजा संघर्ष करते दिख रहे हैं।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम

केवल सिर पर चोट की वजह से मिलता है सब्स्टीट्यूट प्लेयर

अश्विन की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम को राजकोट टेस्ट के बाकी बचे तीन दिन में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना होगा। अश्विन पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी की वजह से मैच से बाहर हुए हैं ऐसे में टीम को उनके बदले कोई खिलाड़ी भी नहीं मिलेगा। आईसीसी ने केवल कन्कशन(सिर पर चोट लगने) की स्थिति में ही सब्स्टीट्यूट का प्रावधान किया है। वो भी लाइक फॉर लाइक। ऐसे में कोई भी नियम भारत को इस मुश्किल स्थिति से निजात नहीं दिला पाएगा।

End of Feed