आईपीएल के कारण टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेल पाएगी केवल एक प्रैक्टिस मैच

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2024, 11:51 PM IST

Team India T20 World Cup Practice Match: व्यस्त कार्यक्रम के चलते टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में केवल एक ही अभ्यास मैच मिलेगा। आईपीएल के फाइनल के एक हफ्ते से भी कम समय में टी20 वर्ल्ड शुरू हो जाएगा।

Team India T20 World Cup Practice Match: भारतीय टीम के टी20 विश्व कप से पहले एकमात्र अभ्यास मैच एक जून को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने की संभावना है। इसी दिन कनाडा डलास में टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सह मेजबान अमेरिका से भिड़ेगा। आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टूर्नामेंट से पहले टीमें दो अभ्यास मैच खेलती हैं लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण सभी 20 टीम टूर्नामेंट से पहले ऐसा नहीं कर पायेंगी।

t20 world cup practice match

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अभ्यास मैच (साभार-BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 26 मई को खत्म होगी और एक हफ्ते से भी कम समय में टी20 विश्व कप शुरू हो जायेगा।

End of Feed