खराब कप्तानी के लिए आलोचना का सामना कर रहे शुभमन गिल को मिला वर्ल्ड चैंपियन कप्तान का साथ

इंग्लैंड दौरे पर खराब कप्तानी के लिए आलोचना का सामना कर रहे कप्तान शुभमन गिल को कपिल देव का साथ मिला है। कपिल का मानना है कि शुभमन को वक्त देना चाहिए वो अपनी गलतियों से सबक सीखेंगे।

नई दिल्ली: महान क्रिकेटर कपिल देव ने शनिवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला युवा भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए एक सीखने का शानदार अनुभव होगा और उन्होंने आलोचकों से उन्हें नेतृत्व के मामले में परिपक्व होने के लिए कुछ समय देने का आग्रह किया। गिल को पांच मैचों की इस श्रृंखला से पहले टीम का कप्तान बनाया गया था और उन्होंने बर्मिंघम में टीम को एक ऐतिहासिक जीत दिलाई, लेकिन भारत श्रृंखला में 1-2 से पीछे है और मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में टीम मुश्किल में दिख रही है।

Shubman Gill

शुभमन गिल(फोटो क्रेडिट AP)

गिल को देना चाहिए वक्त, गल्तियों से सीखेंगे सबक

पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने 2025 के दूसरे भाग के कार्यक्रम की घोषणा के इतर कहा,'उसे समय दो। यह उसकी पहली श्रृंखला है, वह गलतियां करेगा और समय के साथ कई सकारात्मक बातें भी होंगी, वह सीखेगा। वह अगर सीख रहा है तो कोई समस्या नहीं है। वह अपनी गलतियों से सीख रहा है, यह बहुत महत्वपूर्ण है।'यह एक युवा टीम है, इन्हें खेलने का मौका मिल रहा है और आने वाले दिनों में ये खिलाड़ी जीतेंगे। यह बस एक नयी टीम है। दुनिया में किसी भी नई टीम को सामंजस्य बिठाने में समय लगता है। गिल एक नए कप्तान हैं, और वे बहुत कुछ सीखेंगे और मुझे लगता है कि यह श्रृंखला सीखने का एक कदम होगी।'

End of Feed