ICC Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने नेट्स पर बहाया पसीना, चोटिल ऋषभ पंत का ऐसा है हाल

भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई पहुंचने के बाद अभ्यास शुरू कर दिया है। अभ्यास के दौरान हार्दिक पांड्या ने अभ्यास शुरू कर दिया है।

दुबई: भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले खूबसूरत आईसीसी अकादमी अभ्यास मैदान पर रविवार को अभ्यास शुरू कर दिया जिसमें मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ काफी समय बिताया। नयी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) कड़ाई से लागू होने के बीच वैकल्पिक अभ्यास का प्रश्न ही नहीं था लिहाजा कप्तान रोहित शर्मा से लेकर युवा हर्षित राणा तक सभी ने अभ्यास किया।

Indian Cricket team

हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और अर्शदीप सिंह (साभार BCCI)

शमी ने नीकैप पहनकर की गेंदबाजी

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले शमी ने घुटने पर स्ट्रेचेबल कैप पहन रखे थे। उन्होंने शुरूआत छोटे रनअप के साथ की। बल्लेबाजों के नेट पर आने से पहले शमी अपनी लैंग्थ एडजस्ट करते दिखे और गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ बल्लेबाजों के छोर तक गए । ऐसा लगा कि वह आदर्श लैंग्थ क्या होनी चाहिये, इस पर बात कर रहे थे।

End of Feed