IND vs AUS ODI Series: ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही अभ्यास में जुटी टीम इंडिया, विराट और रोहित ने नेट्स पर जमकर बहाया पसीना

भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही पर्थ में अभ्यास शुरू कर दिया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पहले ही दिन नेट्स पर जमकर पसीना बहाया।

पर्थ: सीनियर स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पर्थ पहुंचते ही जमकर अभ्यास किया और रविवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला से पहले भारतीय टीम के पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान नेट्स पर काफी पसीना बहाया। सभी की निगाहें रोहित और कोहली पर है जो पिछली बार भारत के लिए फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेले थे और अब केवल 50 ओवर के प्रारूप में ही उपलब्ध हैं।

Virat Kohli and Rohit Sharma

विराट कोहली और रोहित शर्मा

दोनों पूर्व भारतीय कप्तान ने नेट्स में करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की। भारतीय टीम 29 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन एकदिवसीय और पांच टी20 मैच के सीमित ओवरों के दौरे के लिए बुधवार और गुरुवार को दो समूहों में यहां पहुंची। रोहित को नेट्स में समय बिताने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते भी देखा गया।

End of Feed