एशिया कप में भारत-पाक मुकाबले के खिलाफ पूर्व क्रिकेटर, बोले-कैसे खेल सकते हैं

एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 9 सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिसका खुल कर विरोध भी हो रहा है। इस क्रम में एक और पूर्व क्रिकेटर ने सवाल खड़े किए हैं।

एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान कोई मैच खेलते नजर आएंगे। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी इस मैच को लेकर खुश नहीं हैं। आईएएनएस से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, "भारत का नागरिक और खिलाड़ी होने के नाते मैं नहीं चाहता कि ये मैच हो। पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमें पाकिस्तान के साथ खेलने की सोच नहीं रखनी चाहिए। निर्दोष लोग मरे, जंग हुई, जवान शहीद हुए। इतना सबकुछ होने के बाद हम पाकिस्तान के साथ कैसे खेल सकते हैं।"

ind vs pak asia cup

मनोज तिवारी (साभार-X Manoj Tiwary)

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है। हर बार आतंकी घटना होती है। निर्दोष लोग मारे जाते हैं। कुछ समय के लिए विरोध होता है। फिर एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान खेलने लगते हैं। मैं नहीं चाहता कि भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ खेले। मैं मानता हूं कि खेल जीवन से ज्यादा अहम नहीं है।

End of Feed