IND vs ENG: ओवल टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, इन 2 खिलाड़ियों की छुट्टी तय

IND vs ENG 5th Test: इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है लेकिन ओल्ड ट्रैफर्ड में यादगार ड्रॉ हासिल करने के बावजूद भारत तीन दिन बाद ओवल में होने वाले पांचवें और अंतिम मैच से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश, खासकर सही गेंदबाजी संयोजन की तलाश में है।

IND vs ENG 5th Test: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और ओवल में होने वाला पांचवां व अंतिम टेस्ट मैच निर्णायक साबित होने वाला है। ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत ने ऐतिहासिक ड्रॉ जरूर हासिल किया, लेकिन इसके बावजूद टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश, विशेषकर गेंदबाजी संयोजन को लेकर अब भी असमंजस में है।

Indian crickt team

भारतीय क्रिकेटीम (फोटो- BCCI X)

बल्लेबाजी गहराई बनाम गेंदबाजी गुणवत्ता

श्रृंखला के दौरान भारतीय टीम ने आठवें नंबर तक बल्लेबाजी की क्षमता को प्राथमिकता दी और किसी विशेषज्ञ गेंदबाज को बाहर रखा। लेकिन इस रणनीति पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, खासकर तब जब शार्दुल ठाकुर जैसे ऑलराउंडर को ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में महज 11 ओवर ही दिए गए।

End of Feed