IND vs SL 2nd ODI Playing 11: मैच टाई होने के बाद बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, इस धाकड़ खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी

India vs Sri Lanka 2nd ODI Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 4 अगस्त 2024 (रविवार) को खेला जाने वाला है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

India vs Sri Lanka 2nd ODI Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला वनडे मैच टाई हो गया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हु्ए श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए केवल 231 रनों का लक्ष्य दिया। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की लेकिन अंत में बिखर गई जिससे टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी काफी नाराज दिखाई दिए। भारत मैच जीतने का प्रबल दावेदार था, हालांकि, उसने आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ी गलती कर दी। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 4 अगस्त को खेला जाएगा। भारत दूसरे वनडे में अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकता है।

India vs Sri Lanka 2nd ODI Playing 11

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे प्लेइंग 11

मैच में भारत की बैटिंग तो खराब रही ही साथ ही गेंदबाजी भी चर्चा का विषय बन गई। श्रीलंका का स्कोर 101/5 पर होना और फिर उन्हें 230 रन तक पहुंचने देना चर्चा का विषय होगा। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह खेल में ज़्यादा कुछ नहीं कर पाए। सिराज ने पावरप्ले में एक विकेट लिया लेकिन पहले दस ओवर के बाद वे प्रभावी नहीं रहे। अर्शदीप के दोनों विकेट 40वें ओवर के बाद आए जब बल्लेबाज़ ज़ोर लगा रहे थे।

End of Feed