IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मिलना चाहिए मौका, अश्विन ने उठाई बड़ी मांग

India vs England Playing XI: भारतीय क्रिकेट टीम 20 जून 2025 से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस श्रृंखला में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी इसे लेकर हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच रविचंद्रन अश्विन ने एक खिलाड़ी को जरूर शामिल करने की मांग की है।

India vs England Playing XI: भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज (20 जून से शुरू) में कुलदीप यादव को लगातार खेलने की सलाह दी है। यह सुझाव कुछ हैरान करने वाला है, क्योंकि भारत आमतौर पर इंग्लैंड की पिचों पर केवल एक ही स्पिनर खेलता है। लेकिन अश्विन का मानना है कि जीत के लिए सबसे मजबूत गेंदबाजी इकाई चुननी चाहिए और उनके हिसाब से कुलदीप उसमें शामिल होने चाहिए।

ashwin kuldeep

रविचंद्रन अश्विन (फोटो- BCCI/X)

अश्विन ने रेवस्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि "जब बल्लेबाज फॉर्म में हों, तो मैच जीतने के लिए सबसे अच्छी गेंदबाजी इकाई की जरूरत होती है। अगर पिच पर नमी नहीं है, तो मेरे हिसाब से कुलदीप यादव टीम में पक्के होने चाहिए। और अगर नमी है, तब भी कुलदीप को खेलना चाहिए।"भारत ने 2021 की इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में केवल रविंद्र जडेजा को स्पिनर के तौर पर खेला था, जबकि अश्विन जैसे अनुभवी गेंदबाज को बाहर बैठना पड़ा था। लेकिन इस बार टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव हो सकता है।

End of Feed