T20 World Cup: 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने, देखें क्या हो सकती है वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के 15 नाम सामने आ गए हैं। आइए इन 15 नाम में 11 निकालने की कोशिश करते हैं जो 5 जून का आयरलैंड के खिलाफ मैदान में उतर सकती है।

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस स्क्वॉड में शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल जैसे नाम ऐसे हैं जो पहली बार क्रिकेट के इस महाकुंभ में उतरेंगे। इसके अलावा युजवेंद्र चहल भी वापसी करने में कामयाब रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में टी20 फॉर्मेट में बतौर फिनिशर शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को 15 खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं मिली है।

team india world cup playing 11

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन(साभार-DC X)

टीम इंडिया को ग्रुप ए में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और मेजबान अमेरिका के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नवनिर्मित नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया का बड़ा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान से होगा।

End of Feed