Team India new T20 Jersey: टी20 वर्ल्ड कप में इस जर्सी के साथ उतरेगी टीम इंडिया

आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया नई जर्सी के साथ उतरेगी। एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की गई। इस वीडियो में रोहित शर्मा सहित बाकी खिलाड़ी जर्सी को उड़ता हुआ देख रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। लगभग सभी टीम ने अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। लेकिन सोमवार का दिन भारतीय फैंस के लिए खास रहा क्योंकि इस दिन टीम इंडिया की नई जर्सी का अनावरण किया गया जो पहनकर वह टी20 वर्ल्ड कप में उतरेंगे। टीम इंडिया ने भी अपने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम रोहित शर्मा के नेतृत्व में दूसरी बार उतरेगी। हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और ऋषभ पंत को मौका मिला है।

Team India new T20 Jersey

टीम इंडिया की नई जर्सी (साभार-स्क्रीनग्रैब)

एडिडास ने शेयर किया वीडियो

एडिडास ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव धर्मशाला स्टेडियम के आसपास टीम इंडिया की नई टी20 जर्सी ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को देख रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'एक जर्सी. एक राष्ट्र, पेश है टीम इंडिया की नई टी20 जर्सी।

End of Feed