T20 WC 2024: सेमीफाइनल में इस धांसू टीम से हो सकती है टीम इंडिया की टक्कर, पहले भी दे चुकी घाव

Team India semi final schedule: टी20 वर्ल्ड कप मेें अजेय रही भारतीय टीम सेमीफाइनल से केवल एक कदम दूर है और वे आज ऑस्ट्रेलिया को हराकर खुद की जगह पक्की कर सकते हैं। हालांकि सुपर 4 मेें भी भारत की राह आसान नहीं होने वाली है। टीम का मुकाबला एक पुराने दुश्मन से होने वाला है।

India vs England in T20 World cup semifinal: भारत 24 जून को सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट के डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2024 के अपने अंतिम सुपर 8 गेम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। टीम इंडिया अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसका मैच गुयाना में होगा। टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक केवल दो टीमों ने क्वालिफाई किया है। इसमें द.अफ्रीका और इंगलैंड शामिल है। भारत का इन दोनों में से की किसी एक टीम से भिड़ंत होने वाली है।

ूteam india semifinal

भारतीय क्रिकेट टीम

अगर भारतीय टीम आज जीत जाती है तो वे अपने ग्रूप में नंबर 1 टीम के रुप में समाप्त करेंगे। अगर ऐसा होता है तो उनकी सेमीफाइनल में ग्रूप में नंबर 2 पर मौजूद इंग्लैंड से टक्कर होगी। वहीं भारत अगर हार भी जाता है तो भी उसके सेमीफाइनल में नंबर 1 टीम के रुप में ही पहुंचने की संभावना है क्योंकि उसकी नेट रनरेट काफी अच्छी है। भारत सिर्फ तब ही बाहर हो सकती है जब वे ऑस्ट्रेलिया से 49 से ज्यादा रनों से हार जाए और अफगानिस्तान बांग्लादेश को 80 रनों से ज्यादा से हरा दे।

End of Feed