IND vs SA Playing 11: टी20 विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव, फ्लॉप खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी

Team India playing Xi against South Africa: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में आज (29 जून 2024) को दोनों टीमें अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग 11 खिलाना चाहेगी। टीम इंडिया अभी तक अजेय रही है और उसने पूरे टूर्नामेंट में प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किए हैं लेकिन खिताबी मुकाबला काफी अहम है और ऐसे में टीम शायद एक बड़ा चेंज कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-द.अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला
  • कोहली-रोहित कर सकते हैं ओपनिंग
  • प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव

Team India playing Xi against South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और आज (29 जून 2024) को खिताबी मुकाबले में दो मजबूत टीमें भारत और द.अफ्रीका एक दूसरे से कांटे की टक्कर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस महामुकाबले का आयोजन 29 जून 2024 को बारबाडोस के ब्रिजटाउन स्थित केसिंगटन ओवल स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैच में दोनों टीमें अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग 11 खिलाना चाहेगी। टीम इंडिया अभी तक अजेय रही है और उसने पूरे टूर्नामेंट में प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किए हैं लेकिन खिताबी मुकाबला काफी अहम है और ऐसे में टीम शायद एक बड़ा बदलाव कर सकती है।

INDIA PLAYING 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप में रोहित और कोहली से ओपनिंग कराने का फैसला किया है। लेकिन ये जोड़ी अभी तक कुछ कमाल नहीं कर पाई है। एकतरफ जहां रोहित शानदार लय में दिख रहे हैं और 200 से भी ज्यादा रन बना चुके हैं। वहीं दूसरी ओर विराट को अभी तक ओपनिंग रास नहीं आ रही है। वे अभी तक केवल किसी भी मैच में 30 का भी आंकड़ा नहीं पार सके हैं। ऐसे में कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि विराट को तीसरे नंबर पर भेज देना चाहिए।

End of Feed