IND vs ZIM Playing 11: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11, पांच खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

Team India Likely playing xi against Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच शनिवार (6 जुलाई 2024) को खेला जाने वाला है। रोहित-कोहली के बिना उतर रही भारतीय टीम में कई युवा चेहरों को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-जिम्बाब्वे के बीच मैच
  • शुभमन गिल करेंगे कप्तानी
  • 5 खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

Team India Likely playing xi against Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब समाप्त हो गया है और भारतीय क्रिकेट टीम युवा चेहरों के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। शुभमन गिल की अगुआई में भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को हरारे स्थित स्टेडियम में पहला टी20 मैच खेलने वाला है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम को 4:30 बजे से होगी। इस मैच में भारतीय टीम में 5 खिलाड़ी डेब्यू करते नजर आ सकते हैं।

IND vs ZIM PLAYING 11.

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 प्लेइंग 11

भारत ने आखिरी बार 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 द्विपक्षीय सीरीज खेली थी। दोनों टीमें आखिरी बार टी20 विश्व कप 2022 में खेली थीं, जिसमें भारत ने अफ्रीकी देश को 71 रनों से हराया था।भारत की बल्लेबाजी मजबूत दिख रही है, लेकिन गेंदबाजी आक्रमण थोड़ा अनुभवहीन लग रहा है क्योंकि चुने गए खिलाड़ियों ने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। यहीं पर जिम्बाब्वे के खिलाफ गेंदबाजों के लिए चुनौती है।

End of Feed