T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी सोशल मीडिया पर लीक, फैंस जमकर कर रहे ट्रोल

Team India T20 World Cup 2024 Jersey: भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ऐलान किया जा चुका है। इसके बाद अब फैंस को टीम इंडिया की इस मेगा टूर्नामेंट में जर्सी कैसी होगी इसका बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसने हड़कंप मचा दिया है।

Team India T20 World Cup 2024 Jersey: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन जून में किया जाने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए लगातार देशों द्वारा अपनी टीमों के साथ-साथ जर्सी का भी अनावरण किया जा रहा है। बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है हालांकि टीम की जर्सी इस साल कैसी रहेगी इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर संभावित जर्सी के फोटो लीक हो गए हैं जिस पर फैंस के भी रिएक्शन आ रहे हैं।

Team India jersey

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी (फोटो- X)

एडिडास पिछले साल से भारत का आधिकारिक किट प्रायोजक है और उन्होंने पिछले साल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए भी किट की आपूर्ति की थी। एकदिवसीय जर्सी में एक कॉलर और हर तरफ बाघ की धारियां थी। वहीं टी20 वर्ल्ड कप की संभावित जर्सी में अशोक चक्र अंकित है।

End of Feed