बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले भगवान की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भगवान की शरण में पहुंचे हैं। टीम इंडिया को सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज खेलना है। बतौर कोच गंभीर की शुरुआत व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छी रही थी अब उनकी नजर रेड बॉल क्रिकेट पर है।

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बांग्लादेश सीरीज से पहले भगवान से आशीर्वाद लिया है। गंभीर गुवाहाटी स्थित कामख्या मंदिर पहुंचे पूजा-अर्चना की। एएनआई ने उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मंदिर जाते हुए नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश सीरीज 19 सितंबर से शुरू हो रहा है जिसमें टीम इंडिया 2 टेस्ट के अलावा 3 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (98)

गौतम गंभीर (साभार-ANI)

गंभीर के लिए आने वाला साल चुनौतियों भरा है। पहले टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी और फिर उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज भी खेलना है। बतौर कोच चैंपियंस ट्रॉफी गंभीर के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

End of Feed