हिटमैन रोहित शर्मा बने मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर सुपरमैन, पुलिस ने किया जुर्माना

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर तेज गति से कार चलाने के लिए जुर्माना किया गया है।

पुणे: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज गति से लेम्बोर्गिनी उरुस चलाने के लिए दो चालान काटे गए और उन पर 4000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राजमार्ग पुलिस अधीक्षक लता फड़ ने कहा कि घटना मंगलवार को हुई और जुर्माना अगले दिन जमा कर दिया गया।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

ओवरस्पीडिंग के लिए लगा जुर्माना

सब इंस्पेक्टर अमोल पोवार ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर लगे कैमरे में कामशेत सुरंग के पास उनकी लग्जरी कर की गति 117 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई जो 105 किमी प्रति घंटे की निर्धारित गति सीमा से बहुत अधिक है। उन्होंने बताया कि इसके बाद सोमाटेन फाटा के पास कार की गति 111 किमी प्रति घंटे थी।

End of Feed