IND vs NZ: भारत ने हिस्ट्री की रिपीट और डिफीट, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ सूर्यकुमार यादव का नाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगााज से पहले टीम इंडिया ने जो दावा किया वह करके दिखा दिया। भारतीय टीम ने हिस्ट्री डिफिट की और हिस्ट्री रिपीट कर दी है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही भारत ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्या का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

India Win T20 World Cup 2026: डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में विश्व रिकॉर्ड बना दिया। वह पहली टीम बन गई है जिसने लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को मात दी और घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनीं।

Team India World Champion.

भारत बनी वर्ल्ड चैंपियन

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान किशन ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी पूरी की।

End of Feed