3 पारी में 5 रन, विराट के खराब फॉर्म पर जानिए क्या बोले टीम इंडिया के बैटिंग कोच राठौड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 16, 2024, 12:12 AM IST

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप में ठीक नहीं चल रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में कोहली पहली बार ओपनिंग कर रहे हैं और टीम का यह दांव सहीं नहीं लग रहा। अब तक खेली गई 3 पारी में वह केवल 5 रन ही बना पाए हैं।

भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने शनिवार को यहां कहा कि विराट कोहली का मौजूदा टी20 विश्व कप में अभी तक रन नहीं बनाना चिंता की बात नहीं है क्योंकि वह नेट में शानदार फॉर्म में हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कोहली ने अब तक आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ क्रमशः 1, 4 और 0 रन बनाये हैं।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

विक्रम राठौर (साभार-BCCI)

कनाडा के खिलाफ मैच बारिश से रद्द होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में राठौड़ ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मुझसे विराट कोहली के बारे में सवाल पूछे जाते हैं कि वह अच्छा कर रहे हैं या नहीं। चिंता की कोई बात नहीं है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘वह (कोहली) आईपीएल से खेलकर आया है और शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। यहां दो तीन बार इस तरह आउट होने से कुछ नहीं बदलता। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। ’’

End of Feed