IPL 2026 Schedule: आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान, 28 मार्च को होगा आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के साथ सीजन का आगाज

IPL 2026 Match Full Schedule Time Table (आईपीएल 2026 मैच का पूरा शेड्यूल, टाइम टेबल और वेन्यू लिस्ट): आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। लीग के 19वें सीजन का आगाज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत के साथ होगा। आइए जानते हैं 20 दिन का शेड्यूल।

IPL 2026 Match Full Schedule Time Table: टी20 विश्व कप 2026 के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट के गलियारों में थोड़ी वीरानी सी छा गई है। ऐसे में बीसीसीआई ने उस खामोशी को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के कार्यक्रम का ऐलान करके खत्म कर दिया है। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत के साथ होगा। ये मुकाबला बेंगुलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा।टूर्नामेंट का फाइनल 31 मैच को खेला जाएगा।

IPL 2026 Schedule

आईपीएल 2026 का शेड्यूल (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

आईपीएल 2026 का आयोजन दो चरण में होगा। आईपीएल 2026 के लिए गवर्निंग काउंसिल ने फिलहाल केवल 20 मैच के कार्यक्रम का ऐलान किया है। सभी टीम इस दौरान 4-4 मैच खेलेंगी। असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव की वजह से ऐसा हुआ है। ऐसे में केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा चुनावी तारीखों की घोषणा के ऐलान किए जाने तक बाकी बचे मैचों के कार्यक्रम का ऐलान फिलहाल संभव नहीं है। टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू में होगा। ऐसा है आईपीएल 2026 के पहले चरण के 20 मैच का शेड्यूल।

End of Feed